जो गाय अपनी स्वस्थ अवस्था में हमें अमृत समान दूध देती है, खेती के लिए बैल देती है, ईंधन के लिए गोबर देती है और जिसका मूत्र औषधियों में काम आता है, उसी गाय को लोग वृद्ध होने पर जंगल में छोड़ देते हैं, जहां से उसे कुछ लोग पकड़कर बूचड़खानों में कत्ल होने के लिए बेच देते हैं। कई बार ऐसी गायों को सीधे ही बूचड़खानों में भेजे जाने के लिए बेच दिया जाता है। मानवीय आधार पर ऐसी गायों की देखभाल के लिए और उनका शेष जीवन भी शांतिपूर्वक गुजरे, इस भावना के साथ गौशालाओं का संचालन किया जा रहा है। इन गौशालाओं में उन गायों को रखा जाता है जो दूध नहीं देती और जिन्हें उनके मालिकों द्वारा छोड़ दिया जाता है या जिन्हें बूचड़खाने ले जाए जाने से बचाया जाता है। आप भी ऐसी गायों का जीवन बचाने में अपना सहयोग दे सकते हैं।
घायल ,बीमार व चोटग्रस्त अवस्था से तड़पती हुई इन लावारिस एवं घरेलु पशुओं को जिन्हे मालिकों द्वारा उपयोग कर एक कचरे के भांति सड़कों पर लावारिस व घायल छोड़ दिया एवं जिन्हे लोगो ने मानव सेवा से भी नदारद कर दिया ऐसी अवस्था में अभिलाषा एनजीओ गौ सेवा एम्बुलेंस का शुभारम्भ कर इन मूक प्राणियों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान कर इन्हे एक नया जीवन प्रदान किया। संस्था द्वारा किये गए सेवा कार्यो जिनमे बीमार ,घायल ,बूचड़खाने ले जाई जा रही गायों एवं तड़पती गायों के इलाज की छायाप्रति आप दानदाताओं के समक्ष है।
गौ सेवा हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है। हम बेसहारा, घायल, बीमार एवं बूचड़खाने ले जाए जा रहे गोवंश को बचाकर उन्हें सुरक्षित आश्रय प्रदान करते हैं। हमारी गौशाला में गायों की नियमित देखभाल, पौष्टिक आहार, स्वच्छ वातावरण एवं समय-समय पर पशु चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था की जाती है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक गौ माता अपना शेष जीवन सम्मान और शांति के साथ व्यतीत कर सके।
मानव सेवा के अंतर्गत हम समाज के जरूरतमंद, असहाय एवं पीड़ित लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्यरत हैं। सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों, निर्धन परिवारों, वृद्धजनों एवं आपदा पीड़ितों को यथासंभव सहायता प्रदान की जाती है। हमारा विश्वास है कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है, और इसी भावना के साथ हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करते हैं।
शिक्षा के माध्यम से हम समाज में गौ माता के प्रति सम्मान, संरक्षण और संवेदनशीलता की भावना जाग्रत करने का कार्य करते हैं। बच्चों, युवाओं और ग्रामीण समुदायों को गौ-पालन, गौ-संरक्षण, प्राकृतिक कृषि एवं गौ-आधारित जीवन शैली के महत्व से अवगत कराया जाता है। हमारी शिक्षा का उद्देश्य नैतिक मूल्यों, सेवा भाव और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना है।
अभिलाषा एक सेवा भाव से संचालित गैर-सरकारी संस्था है, जो गौ सेवा, मानव सेवा एवं समाज में जागरूकता के माध्यम से करुणा, संस्कार और संरक्षण की भावना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत है। हमारा उद्देश्य है कि मूक प्राणियों और मानव समाज के लिए एक सुरक्षित, संवेदनशील और संतुलित भविष्य का निर्माण किया जा सके।
अभिलाषा संस्था द्वारा संचालित सभी सेवा कार्य पूर्णतः पारदर्शिता एवं निस्वार्थ भाव से किए जाते हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य गौ संरक्षण, मानव सेवा और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में करुणा, संस्कार और सेवा भावना को सुदृढ़ करना है।
हमारा गैर सरकारी संगठन समाज में गौ सेवा, मानव सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित है। संस्था का संचालन सेवा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के सिद्धांतों पर आधारित है।