गौ सुरभी की स्तुति एक बार वाराहकल्प में आदि गौ सुरभी ने दूध देना बंद कर दिया। उस समय तीनों लोकों में दूध का अभाव हो गया जिससे समस्त देवता चिन्तित हो गए। तब सभी देवताओं ने ब्रह्माजी से प्रार्थना की। ब्रह्माजी की आज्ञा से इन्द्र ने आदि गौ सुरभी की स्तुति की– नमो देव्यै महादेव्यै सुरभ्यै च नमो नम:। गवां बीजस्वरूपायै नमस्ते जगदम्बिके।। नमो राधाप्रियायै च पद्मांशायै नमो नम:। नम: कृष्णप्रियायै च गवां मात्रे नमो नम:।। कल्पवृक्षस्वरूपायै सर्वेषां सततं परे। श्रीदायै धनदायै बुद्धिदायै नमो नम:।। शुभदायै प्रसन्नायै गोप्रदायै नमो नम:। यशोदायै कीर्तिदायै धर्मदायै नमो नम:।। अर्थात्–देवी एवं महादेवी सुरभी को नमस्कार है। जगदम्बिके ! तुम गौओं की बीजस्वरूपा हो, तुम्हे नमस्कार है। तुम श्रीराधा को प्रिय हो, तुम्हें नमस्कार है। तुम लक्ष्मी की अंशभूता हो, तुम्हे बारम्बार नमस्कार है। श्रीकृष्णप्रिया को नमस्कार है। गौओं की माता को बार-बार नमस्कार है। जो सबके लिए कल्पवृक्षस्वरूपा तथा श्री, धन और वृद्धि प्रदान करने वाली हैं, उन भगवती सुरभी को बार-बार नमस्कार है। शुभदा, प्रसन्ना और गोप्रदायिनी सुरभी को बार-बार नमस्कार है। यश और कीर्ति प्रदान करने वाली धर्मज्ञा देवी को बार-बार नमस्कार है। इस स्तुति से आदि गौ सुरभि प्रसन्न हो गईं। फिर तो सारा विश्व दूध से परिपूर्ण हो गया। दूध से घृत बना और घृत से यज्ञ होने लगे जिससे देवता भी प्रसन्न हो गए। ललकते सुर भी सुरभी हेतु, यही है धर्म-शक्ति का केतु। नन्दिनी-कामधेनु का रूप, घूमते जिनके पीछे भूप।। रामनगर जिला नैनीताल उतराखंड एक तहसील है I जिसकी आबादी लगभग 80,000 है I रामनगर उत्तराखंड की दो कमिश्नरियों गढ़वाल एवं कुमाउन का द्वार है I यह उत्तराखंड के समस्त मार्गो से जुड़ा हुआ उत्तराखंड का इकलौता शहर है जो की उत्तराखंड के बिलकुल मध्य में स्थित है I तभी तो माननीय भगत सिंह जी कोश्यारी ( वर्तमान में महाराष्ट के राज्यपाल ) ने रामनगर को उत्तराखंड की राजधानी बनाने का सपना देखा था जो कि पूरा न हो सका और रामनगर विकास से वंचित एक शहर है, जहाँ पर श्री कामधेनु गोविन्द गोधाम समिति की स्थापना की गई है I वर्तमान मे इस गोधाम में 150-170 संख्या गोवंश की है जिनमे दूध देने वाली केवल 12 गाये हैं शेष गाये सेवा के लिये रखी गई है I अधिकतर गोवंश को पुलिस द्वारा कसाइयों से जब्त करके दिया गया है I 50-70 गाये उपजिलाधिकारी अल्मोड़ा व द्वाराहाट आदि स्थानों से गौशाला में भेजी गई जहाँ वे खेतों को हानि पंहुचा रही थीं I हमारा गौशाला बनाने का उद्देश्य केवल गौशाला चलाना ही नहीं है , हमारा उद्देश्य देशी गौमाता की नस्लों को सुधार करना भी है इसी उद्देश्य से हमारी गौशाला मे एक गिर जाति का सांड भी तैयार किया गया है I और एक सांड साहिवाल नस्ल का भी है I
अनुच्छेद
गौ सेवा हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है। हम बेसहारा, घायल, बीमार एवं बूचड़खाने ले जाए जा रहे गोवंश को बचाकर उन्हें सुरक्षित आश्रय प्रदान करते हैं। हमारी गौशाला में गायों की नियमित देखभाल, पौष्टिक आहार, स्वच्छ वातावरण एवं समय-समय पर पशु चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था की जाती है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक गौ माता अपना शेष जीवन सम्मान और शांति के साथ व्यतीत कर सके।
मानव सेवा के अंतर्गत हम समाज के जरूरतमंद, असहाय एवं पीड़ित लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्यरत हैं। सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों, निर्धन परिवारों, वृद्धजनों एवं आपदा पीड़ितों को यथासंभव सहायता प्रदान की जाती है। हमारा विश्वास है कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है, और इसी भावना के साथ हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करते हैं।
शिक्षा के माध्यम से हम समाज में गौ माता के प्रति सम्मान, संरक्षण और संवेदनशीलता की भावना जाग्रत करने का कार्य करते हैं। बच्चों, युवाओं और ग्रामीण समुदायों को गौ-पालन, गौ-संरक्षण, प्राकृतिक कृषि एवं गौ-आधारित जीवन शैली के महत्व से अवगत कराया जाता है। हमारी शिक्षा का उद्देश्य नैतिक मूल्यों, सेवा भाव और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना है।
अभिलाषा एक सेवा भाव से संचालित गैर-सरकारी संस्था है, जो गौ सेवा, मानव सेवा एवं समाज में जागरूकता के माध्यम से करुणा, संस्कार और संरक्षण की भावना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत है। हमारा उद्देश्य है कि मूक प्राणियों और मानव समाज के लिए एक सुरक्षित, संवेदनशील और संतुलित भविष्य का निर्माण किया जा सके।
अभिलाषा संस्था द्वारा संचालित सभी सेवा कार्य पूर्णतः पारदर्शिता एवं निस्वार्थ भाव से किए जाते हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य गौ संरक्षण, मानव सेवा और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में करुणा, संस्कार और सेवा भावना को सुदृढ़ करना है।
हमारा गैर सरकारी संगठन समाज में गौ सेवा, मानव सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित है। संस्था का संचालन सेवा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के सिद्धांतों पर आधारित है।